हरिद्वार , मार्च 31 -- उत्तराखंड में जनपद हरिद्वार में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को कोतवाली नगर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा श्रीराम घाट के पास नहर पटरी, मायापुर क्षेत्र में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 10.08 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान रईस पुत्र करामत, निवासी ग्राम रतनपुर थाना बहादराबाद, जिला हरिद्वार के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित