हरिद्वार , मार्च 15 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। थाना पिरान कलियर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, चार मार्च 2026 को थाना पिरान कलियर क्षेत्र के मेहवड़ कला निवासी फरमान पुत्र महमूद द्वारा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो को हटवाने की कार्रवाई कराई।
वीडियो वायरल करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार उसके घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। कलियर पुलिस टीम ने आज आरोपी फरमान को धारा 172 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित