हरिद्वार , अक्टूबर, 17 -- उत्तराखंड के हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित श्रम विभाग कार्यालय में महिला कर्मचारी और मैनेजर के बीच कथित हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सिडकुल स्थित एंकर पैनासोनिक कंपनी से जुड़े रोजगार विवाद का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, कंपनी ने कुछ समय पहले महिला कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया था। बताया जा रहा है कि महिला को मुआवजा भी दिया गया था। फिलहाल संबंधित मामला श्रम विभाग में विचाराधीन है।
शनिवार को मामले की सुनवाई के सिलसिले में महिला कर्मचारी श्रम विभाग कार्यालय पहुंची थी। इसी दौरान महिला और मैनेजर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो कथित तौर पर हाथापाई में बदल गई। घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित