हरिद्वार , अक्टूबर, 15 -- त्तराखंड के हरिद्वार जनपद की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को अपर रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया, पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे और गणित के प्रश्नों के जरिए उनकी शैक्षणिक समझ परखी। विद्यार्थियों के सही जवाब देने पर जिलाधिकारी ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि की सराहना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों के क्रम में जिलाधिकारी ने शिक्षिकाओं को निर्देश दिए कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक शिक्षा भी प्रदान की जाए, ताकि वे सीखी गई बातों का दैनिक जीवन में उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियां भी आवश्यक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित