हरिद्वार , फरवरी 17 -- त्तराखंड में न्यायालयों को बम से उड़ा देने की धमकी मिलने के बाद अब हरिद्वार के जिला एवं सत्र न्यायालय को भी बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है।

जिला जज के प्रशासनिक कार्यालय की ईमेल पर यह धमकी भरा संदेश भेजा गया है। जिला न्यायालय को बम से उड़ा देने की धमकी मिलने के बाद खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गई है। सिडकुल पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिला एवं सत्र न्यायालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार चौहान की तरफ से इस संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को जानकारी दी गई। पत्र में लिखा है कि जिला न्यायालय के सरकारी ईमेल पर कोर्ट को धमकी से बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है। लिखा है कि जज के चेंबर में 12 आरडीएक्स आईईडी लगा दिए गए हैं, 12:15 बजे से पहले कोर्ट को खाली कर लिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित