हरिद्वार , अप्रैल 04 -- उत्तराखंड हरिद्वार में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कलियर की पुलिस ने शनिवार को एक सटोरिया को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार हज हाउस पार्किंग क्षेत्र में दबिश देकर शकील अहमद को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सट्टा संबंधी सामग्री और 2,880 रुपये नगद बरामद किए गये।

इस सिलसिले में पुलिस ने अहमद के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया है। आरोपी अहमद उत्तर प्रदेश में रामपुर का मूल निवासी है और मौजूदा समय में हरिद्वार जिले के बरेली सराय में रहता है। पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध उसका अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित