हरिद्वार , अप्रैल 23 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के पिरान कलियर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महमूदपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।
इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को सात महिलाओं सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल की देर रात एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गयी। अगले दिन भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पिरान कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित