पटना , जून 03 -- बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने हरित ऊर्जा और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ परिवहन परिसर में सीएनजी स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया है। परिवहन अधिकारियों ने कहा कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम अंतर्गत चलने वाली सीएनजी बसों की यह स्टेशन बनाया जा रहा है,जिसका संचालन 24 घंटे फुलवारी स्थित परिवहन परिसर में किया जायेगा। इससे सीएनजी बसों के साथ डीजल बसों पर निर्भरता घटेगी, जिससे पर्यावरण अनुकूल विकास का सपना पूरा किया जायेगा।

परिवहन अधिकारियों ने कहा कि फुलवारी शरीफ स्थित परिवहन परिसर में बनने जा रहे सीएनजी गैस स्टेशन की क्षमता करीब 20 हजार किलोग्राम निर्धारित की गयी है। जिससे एक दिन में करीब 400 बसों में सीएनजी गैस भरने की क्षमता प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम अंतर्गत चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के लिए इवी स्टेशन का भी निर्माण किया जा रहा है।

राजधानी में सीएनजी वाहनों के लिए 38 सीएनजी स्टेशन मौजूद है। वहीं वाहनों की संख्या करीब 40 हजार के करीब हो चुकी है। फुलवारीशरीफ में सीएनजी स्टेशन के निर्माण से बीआरसीटीसी बसों को ईंधन भरवाने के निजी स्टेशन पर जानने की जरूरत नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित