नयी दिल्ली , मई 27 -- हॉकी इंडिया ने हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में बुधवार को एफआईएच प्रो लीग 2025-26 के आगामी यूरोपियन लेग के लिए 24 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी हैं।

भारतीय टीम सात से नौ जून तक तैयारी की ट्रेनिंग और एक मैत्री मैच के लिए ब्रुसेल्स, बेल्जियम जाएगी। इस छोटे शिविर के बाद, टीम 10 जून से नीदरलैंड्स के रॉटरडैम में होगी, जहां वह 14 से 21 जून 2026 तक जर्मनी और नीदरलैंड्स के खिलाफ प्रो लीग मैच खेलेगी। इसके बाद, भारतीय टीम लंदन, इंग्लैंड जाएगी, वह 23 से 28 जून 2026 तक प्रो लीग में पाकिस्तान और इंग्लैंड का सामना करेगी।

टीम में अनुभवी और युवा टैलेंटेड खिलाड़ियों का मिश्रण है - जिन्हें आने वाले वर्ल्ड कप के लिए कोर टीम को मजबूत करने के लिए स्ट्रेटजी के साथ चुना गया है। भारत की कप्तान और डिफेंस की लीडर, हरमनप्रीत को अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह और युवा डिफेंडर अमनदीप लाकड़ा की मजबूत डिफेंसिव यूनिट का सपोर्ट मिलेगा। मिडफील्ड की कमान राज कुमार पाल के अलावा हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह और विवेक सागर प्रसाद की अनुभवी जोड़ी संभालेगी। फॉरवर्ड लाइन में मंदीप सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक और सेल्वम कार्थी जैसे जबरदस्त अटैकर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित