रायपुर , अक्टूबर 20 -- हरमनप्रीत कौर (नाबाद 91) और शेफाली वर्मा (69) के तूफानी अर्धशतकों से भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी20 में मंगलवार को 92 रन से हराकर सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। भारत ने सात विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद जिम्बाब्वे को सात विकेट पर 124 रन पर रोक दिया।

ज़िम्बाब्वे के सामने बड़ा लक्ष्य था और पहली गेंद पर विकेट गिरने के साथ ही पहले दो ओवर में ज़िम्बाब्वे ने दो विकेट गंवा दिए थे। हालांकि ज़िम्बाब्वे की ओर से शराने मेयर्स ने अर्धशतकीय पारी खेली और बीज़ा ने भी 44 रनों की पारी खेली। लेकिन नियमित झटकों से ज़िम्बाब्वे उबर नहीं पाई और लक्ष्य से काफ़ी दूर रह गईं। भारत की तरफ से नंदनी शर्मा ने 18 रन पर तीन विकेट लिए। इस सीरीज़ में भारत के लिए सबसे बड़ा पॉज़िटिव पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर का लय में लौटना रहा जिन्होंने 91 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए अपने टी20 करियर का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद शेफाली के साथ इस बार अनुष्का शर्मा ओपनिंग करने उतरीं। दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में 5.2 ओवर में 54 रन जोड़े। अनुष्का ने 20 गेंदों पर 28 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया। शेफाली ने 37 गेंदों पर 69 रन में छह चौके और पांच छक्के मारे। हरमन ने 41 गेंदों पर नाबाद 91 रन की तूफानी पारी में 10 चौके और पांच छक्के उड़ाए।

कप्तान मंधाना ने आज शेफ़ाली के साथ अनुष्का शर्मा से पारी की शुरुआत करवाने का फ़ैसला लिया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए तेज़ अर्धशतकीय साझेदारी की और इसके बाद निकी प्रसाद ने भी कुछ अच्छे शॉट्स खेले। हालांकि भारत की ओर से दो अर्धशतक आए जो कि शेफ़ाली और हरमनप्रीत कौर ने लगाए। शेफ़ाली ने 69 रनों की पारी खेली जबकि हरमनप्रीत 91 के स्कोर पर नाबाद पवेलियन लौटीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित