बारां , मई 02 -- राजस्थान में बारां जिले के हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक मकान में घुसकर परिवार को तलवार की नोक पर बंधक बना लिया और घर में रखे कीमती सोने- चांदी के आभूषण सामान एवं नकदी लूटकर फरार हो गये।
लुटेरों ने जाते समय परिवार के मोबाइल फोन भी छीन लिये, जिससे वे तुरंत किसी को सूचना नहीं दे सके। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि रात में जब सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान चार बदमाश छत के रास्ते अंदर घुसे और अचानक परिवार को धमकाते हुए उनके गले पर तलवार रख दी। बदमाशों ने घर में रखी नकदी, जेवरात एवं अन्य सामान समेट लिया और मौके से फरार हो गये।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी करवाईहै और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गयी है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित