हरदोई , मई 13 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के सुरसा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक वैवाहिक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में महिला समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उम्मरपुरवा गांव निवासी लालाराम वर्मा की बेटी पारुल की बारात मंगलवार को शाहाबाद थाना क्षेत्र के गहोरा गांव से आई थी। डीजे की धुन पर बाराती नाच रहे थे और मेहमान समारोह का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान दूल्हे का मौसा चंद्रपाल अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर पहुंचा और कथित तौर पर रौब दिखाने के लिए हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित