हरदोई , अप्रैल 23 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर आंट गांव में बृहस्पतिवार को सफाई कर्मी का शव घर के अंदर कमरे में लटकता मिला।

थाना क्षेत्र के रसूलपुर आंट गांव निवासी राहुल (25) सफाई कर्मी था। बुधवार देर रात घर के अंदर कमरे में खाना खाकर सोने के लिए गया था बृहस्पतिवार सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजन कमरे की तरफ गए तो दरवाजा बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव घर के अंदर दुपट्टे से हुक से लटकता मिला। घटना की जानकारी पर कासिमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिवार में पत्नी सोनम है जिन्होंने किसी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित