हरदोई , मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के हरपालपुर क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के ककरा गांव के पास उन्नाव-कटरा हाईवे पर शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 10 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतकों की पहचान ईसैपुर गांव निवासी मोनू (30), उनकी पत्नी नीलम (28) और पुत्री लक्ष्मी (10) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों दवा लेने के लिए घर से निकले थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित