दुर्घटना बच्ची मौतहरदोई , मई 13 -- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बुधवार को आंधी-तूफान और बारिश के बीच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। एक बच्ची की शौचालय की दीवार गिरने से मौत हुई, जबकि दूसरी किशोरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई।

पुलिस ने बताया कि बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रूपापुर निवासी नरेश की 11 वर्षीय पुत्री देवती बुधवार दोपहर घर के बाहर बने शौचालय में गई थी। इसी दौरान तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया और शौचालय की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में दबने से कक्षा पांच की छात्रा देवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और ग्रामीण उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित