हरदोई , अप्रैल 24 -- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शुक्रवार दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने ई-रिक्शा से अपने परिजनों के साथ जा रही एक 10 साल की मासूम को गोली मार दी। हैरानी की बात ये है कि बदमाशों ने बिना किसी कहासुनी के चलते-चलते फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी के सहारे आरोपियों की तलाश में जुटी है।आशंका है कि केवल दहशत फैलाने के लिए युवकों द्वारा की गई फायरिंग से बालिका को गोली लगी है फिलहाल पुलिस गोली मारकर फरार हुए युवकों की तलाश में जुटी है। मासूम को गोली मारने का यह मामला पिहानी के थाना मझिला क्षेत्र का है जहां फर्रुखाबाद से आई सीमा अपने भाई की शादी में पारा गांव आयी थी। आज सीमा अपनी बहन बिट्टा और बच्चो के अलावा अपनी दस साल की मासूम आयुषी के साथ ई-रिक्शा से फर्रुखाबाद जाने के लिए बस स्टॉप की और जा रही थी । तभी पारा गांव आए कुछ आगे लोकपुर गांव के पास पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे जो चेहरों पर सफेद रुमाल बांधे हुए थे बाईक लहराते आये और बिना कुछ बोले अचानक फायर झोंक दिया ।

गोली सीधे मासूम के पैर में लगी और आर-पार हो गई जिसके बाद बच्ची लहूलुहान होकर गिर पड़ी तो मौके पर चीख-पुकार मच गई इस बीच तीनो बदमाश बाईक लहराते हुए भाग गए। स्थानीय लोग तुरंत उसे सीएचसी ले गए जहां से हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर किया गया पीड़ित मां के मुताबिक बदमाशों ने न छेड़खानी की न कोई बात बस पास आकर चलते-चलते गोली मार दी और फरार हो गए फायरिंग बाइक पर बीच में बैठे शख्स ने की ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित