हरदोई , अप्रैल 16 -- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ दिनदहाड़े किसी अज्ञात ने दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
युवती गंभीर हालत में गुरुवार को दिन में ग्यारह बजे सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ी मिली। युवती के शरीर पर मारपीट और संघर्ष के स्पष्ट निशान मिले हैं। पुलिस ने युवती को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच में जुटी है।
हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के बावन कस्बे में बस स्टॉप के पीछे तब दहशत फ़ैल गयी जब लोगो ने दिन में करीब 20 साल की एक युवती खून से लथपथ हालत में झाड़ियों में पड़ी दिखाई दी। उसके चेहरे और हाथों पर गंभीर चोट के निशान थे। शरीर पर दरिदंगी और कपड़ो के आधार पर प्रारम्भिक तौर पर आशंका जताई गयी है कि युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई लेकिन मानसिक मंदित युवती ने दरिंदे का जमकर विरोध किया तो दरिंदा दुष्कर्म करने में सफल नहीं हुआ तो उसने युवती की जमकर पिटाई कर दी।
अर्धनग्न और लहूलुहान हालत में झाड़ियों में एक युवती के पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद भर्ती किया है। प्रारम्भिक जांच में युवती के साथ सेक्सुअल असॉल्ट नहीं हुआ है। उसके साथ दरिंदगी की कोशिश में बेरहमी से मारपीट और संघर्ष के निशान उसके शरीर पर मिले है। पुलिस का कहना है कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही है और वह अपने बारे में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित