हरदोई , सितंबर 2 -- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच आज तड़के सुबह कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर वृद्ध किसान की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि संडीला कोतवाली क्षेत्र के कुरना टिमरुख गांव में लगातार बारिश के चलते कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर रामबिलास (60) के ऊपर जा गिरी। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
लगातार हो रही बारिश से जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त है और कच्चे मकानों व जर्जर भवनों पर खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित