हरदोई , जुलाई 17 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के टोलवा गांव में खेत पर जाते समय पैर फिसलने से सड़क पर गिरे बुजुर्ग किसान की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टोलवा गांव निवासी घुन्ना राठौर खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह खेत जाने के लिए घर से निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित