हरदोई , फरवरी 5 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हिया ग्रामसभा में शुक्रवार दोपहर नाली निर्माण कार्य के दौरान कच्ची दीवार गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण के दौरान पास स्थित एक मकान की पुरानी कच्ची दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में राजेन्द्र (35) और इसरार (45) दब गए। दोनों को ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित