हरदोई , जून 16 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई के बिलग्राम थाना पुलिस ने जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 13 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 43,220 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, आठ चारपहिया वाहन, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। इस मामले में थाना बिलग्राम पुलिस को आज शाम जरौली शेरपुर गांव में सर्विस लेन के पास जंगलो में जुआ खेलने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए सभी जुआ खेल रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित