हरदोई , अक्टूबर 02 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हबीबनगर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में देवर-भाभी के शव एक ही कमरे में फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला।
मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सीमा और उसके 22 वर्षीय अविवाहित देवर रामरूप के रूप में हुई है। ग्रामीणों के बीच दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित