भोपाल , अक्टूबर 30 -- केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी शनिवार 31 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। वे सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय से विधानसभा के लिए रवाना होंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके साथ विधानसभा पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

इससे पहले सुबह 10.30 बजे हरदीप सिंह पुरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश कार्यालय में पार्टी के महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित