, May 16 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास के अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे पूर्वांचल के लिए बड़ी सौगात दी है। इससे आने वाले समय में पूर्वांचल में ही रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी तैयार होंगे। वर्ष 2029 में यहीं आईपीएल के मैच हो सकेंगे।

श्री पासवान ने विकासपरक विजन के लिए मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि सीएम के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और गोरखपुर का अभूतपूर्व विकास हुआ है। अब यहां स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर भी विश्व स्तरीय बन रहा है।

शिलान्यास समारोह में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार. गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में तेजी से खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सरकार ने हर ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम बनाने की पहल की है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी आबादी का राज्य होने के बाद भी यूपी में खेल विश्वविद्यालय नहीं था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से मेरठ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में खेल विश्वविद्यालय बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने हर मंडल मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने की कार्यवाही को आगे बढ़ाया है।

खेल मंत्री ने कहा कि सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों को रोजगार की गारंटी दे रखी है।

इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि गोरखपुर में भी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। योगी ने युवा खेल प्रतिभाओं को पंख देने के लिए इस स्टेडियम की सौगात दी है। यहां विश्व के सारे खिलाड़ी खेलने आएंगे। इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के बन जाने से रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो कहते हैं उसे पूरा भी करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्रीए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री और अन्य अभ्यागतों का स्वागत करते हुए गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के रूप में मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल के युवाओं को बहुत बड़ी सौगात दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित