हरदा , सितंबर 05 -- शासन की महत्वाकांक्षी योजना 'स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026' के तहत हरदा जिले को पायलट जिले के रूप में चयनित किया गया है। योजना का उद्देश्य स्वामित्व योजना के तहत तैयार अधिकार अभिलेखों के आधार पर भूमि स्वामियों को बैंक से ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुगम बनाना है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार योजना के तहत भूमि स्वामियों के पक्ष में अधिकार अभिलेखों का नि:शुल्क पंजीयन कराया जाएगा। इससे भूमि स्वामियों को अपनी संपत्ति के आधार पर बैंकिंग संस्थाओं से ऋण प्राप्त करने में सुविधा होगी।

इस योजना के तहत हरदा जिले की चयनित 10 ग्राम पंचायतों में 07 से 09 सितंबर तक विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंपों में पात्र भूमि स्वामियों के अधिकार अभिलेखों के पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित