मुंबई , मई 24 -- आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने के बाद राहत महसूस कर रहे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि जब चीजें योजना के अनुसार चलती हैं तो अच्छा लगता है। हम जीत गए हैं, लेकिन अभी बहुत कुछ सुधार करने की जरूरत है।

पराग ने मैच के बाद कहा, ''मैं चाहता था कि सेट बल्लेबाज ज्यादा देर तक खेले, हमें रनों की जरूरत थी। हम दो बल्लेबाजों से एक-एक रन प्रति गेंद की रफ्तार से रन नहीं बनवा सकते। इसीलिए हमने जडेजा को भेजा, हमें उनसे तेज 20 रन चाहिए थे, जो उन्होंने दिए। मैंने इस सीजन में कई साहसिक फैसले लिए हैं, मुझे इसी तरह से कप्तानी करना पसंद है। मुझे लगा था कि हार्दिक को सिर्फ आर्चर ही आउट कर सकते हैं, और उन्होंने वही किया। मैं हमेशा तात्कालिक फैसलों में आंकड़ों के बजाय अपनी सहज प्रवृत्ति पर भरोसा करता हूं। मैं पुंजा और बृजेश की ज्यादा तारीफ नहीं करता, लेकिन बृजेश की गेंदबाजी और पुंजा की गेंदबाजी, नेट बॉलर से लेकर अब तक का उनका सफर असाधारण रहा है। मैं बिल्कुल फिट नहीं था, मुझे आज या अगले मैच में नहीं खेलना था। अगले मैच में जरूर खेलूंगा।

उन्होंने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से प्लेयर ऑफ द मैच बने जोफ्रा आर्चर की तारीफ़ करते हुए कहा, ''जोफ्रा चट्टान की तरह मजबूत हैं। जड्डू मजबूत हैं, वो एक योद्धा हैं। हमें बहुत पहले ही क्वालीफाई कर लेना चाहिए था। हम अपनी कमियों को उजागर कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित