लखनऊ , अप्रैल 27 -- लखनऊ सुजर जायंट्स के कप्तान रिषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मिली लगातार पांचवीं हार के बाद कहा कि हमें ब्रेक की जरुरत है और हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रविवार को उतार-चढ़ाव भरे मैच के सुपर ओवर में मिली हार के बाद पंत ने कहा, "देखिए, मुझे लगता है कि हमें निश्चित तौर पर एक ब्रेक चाहिए। हम ख़ुद को तरोताज़ा करेंगे। दबाव तो हमेशा रहेगा, और यह हमेशा दबाव वाला खेल रहेगा। लेकिन साथ ही हमें जवाब बाहर नहीं, अपने भीतर ढूंढ़ने होंगे। चीज़ों को सरल रखना होगा। हर खिलाड़ी को ज़िम्मेदारी लेनी होगी। यह एक या दो खिलाड़ियों की बात नहीं हो सकती, पूरी टीम की बात है। और बहुत से लोग इसकी ज़िम्मेदारी लेंगे, इसमें कोई शक नहीं।"लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक चिंता निकोलस पूरन की फ़ॉर्म भी रही है, जिन्होंने अब तक सिर्फ़ 82 रन बनाए हैं, औसत 10.25 और स्ट्राइक रेट 81.18 रहा है। इसके बावजूद एलएसजी ने सुपर ओवर में पूरन और पंत को बल्लेबाजी के लिए भेजा। पूरन पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए, जबकि एलएसजी कुल तीन गेंद ही खेल सकी। अन्य बल्लेबाज एडन मारक्रम भी बिना खाता खोले आउट हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित