जयपुर , अप्रैल 25 -- राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने सनराइजर्स हैदराबाद से आज आईपीएल मुकाबले में मिली पांच विकेट की हार के बाद निराशा के साथ कहा कि उनकी टीम को अपने फील्डिंग प्रदर्शन में सुधार करना होगा।
पराग ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, ''स्किल के हिसाब से हमने काफी अच्छा किया। लेकिन हमने कैच छोड़े। अभिषेक जैसे क्वालिटी प्लेयर्स को ड्रॉप नहीं किया जा सकता। यह देखने लायक होगा। यह गेम का हिस्सा है। हमें क्लिनिकल रहना होगा और फील्डिंग का इसमें बड़ा रोल होता है। हम अगले गेम में मेंटली फ्रेश होकर वापस आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित