वाराणसी , फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की एक विशेष अदालत के आदेश पर खुद पर यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि उन्हे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और सच्चाई सबके सामने आ जायेगी।

गौरतलब है कि प्रयागराज के पाक्सो अदालत ने शंकराचार्य और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित