हमीरपुर , मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में गुरुवार को एक हिस्ट्रीशीटर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नलकूप के कमरे से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरवर गांव निवासी लखन अहिरवार (67) के खिलाफ छतरपुर समेत विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह पिछले आठ वर्षों से गांव के रविंद्र श्रीवास्तव के नलकूप पर रह रहा था। गुरुवार को ग्रामीणों ने नलकूप के कमरे में लखन का खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उन्होने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस उसे तलाशने भी पहुंची थी। मृतक अविवाहित था और गुरुवार को उसे सीजेएम कोर्ट में पेश होना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित