हमीरपुर , जुलाई 17 -- उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र मे शुक्रवार को मां की डांट से नाराज किशोरी ने गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम छिरका निवासी राजू कुशवाहा की पुत्री अंजनी (13) कक्षा आठ की छात्रा थी। किसी बात को लेकर उसकी मां ने डांट दिया था। मां की डांट से नाराज होकर किशोरी ने गांव के बाहर लगे छिवलिया के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

माँ द्वारा काफी खोजबीन के बाद किशोरी के फंदे पर लटके होने की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता ट्रक चालक हैं जबकि मां खेतों के काम के साथ बकरी भी पाले हुए है। किशोरी अक्सर बकरी चराने जाती थी और आज भी मां से नाराज होकर बकरी चराने आ गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित