हमीरपुर , मई 29 -- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा भीषण आंधी-तूफान के बीच ढह गया। मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के दबे होने की आशंका है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को एसडीआरएफ के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। हमीरपुर के एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है। कई थानों की पुलिस और स्थानीय लोग भी रेस्क्यू कार्य में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित