हमीरपुर , फरवरी 16 -- हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिला पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके पास से छह ग्राम चिट्टा जब्त किया है।
हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने सोमवार को कहा कि एक औचक जांच के दौरान, एक पिक-अप वाहन की तलाशी ली गई और जांच के दौरान उसमें चिट्टा रखा हुआ पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित