अलवर , जनवरी 31 -- राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती शनिवार को अलवर पहुंचे, जहां उनका अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
श्री मेवाती अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अलवर पहुंचे। अलवर पहुंचने के बाद वह पद्ममश्री गफरुद्दीन मेवाती जोगी के घर पहुंचे, जहां गफरुद्दीन मेवाती ने भपंग बजाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने गफरुद्दीन मेवाती को पद्मश्री अवार्ड देकर मेवात का मान बढ़ाया है। यहां की लोक संस्कृति को बढ़ावा दिया है। एक साधारण परिवार में जन्मे और लोक कला को जन-जन तक पहुंचने वाले गफरुद्दीन को पद्म श्री अवार्ड देकर उन्होंने एक बहुत बड़ा काम किया है ।
श्री मेवाती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेवात के लिए बहुत बड़ा काम करते हैं, चाहे गफरुद्दीन को पद्मश्री अवार्ड देना हो या और इमरान का शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का हो, श्री मोदी ने हमेशा दिल्ली में बैठकर सब पर निगाह रखी है।
उन्होंने कहा, " हम पार्टी का कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे, मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को भी उन्होंने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। आगामी आने वाले पंचायत चुनाव और नगर निगम के चुनावों में कमल का फूल खिलाएंगे। श्री मेवाती ने कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों को हमेशा वोट बैंक माना। विकास के कोई काम नहीं किये। अगर भाजपा तुष्टीकरण करती तो उन जैसे छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलती ओर गफरुदीन को पद्मश्री अवार्ड की घोषणा नहीं होती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित