तेलअवीव , जून 21 -- इजरायली सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई में हमास के सैन्य विंग और इस्लामिक जिहाद के दो मुख्य आतंकवादियों हुसैन कादरा और मोहम्मद फर्रा को ढेर कर दिया है।
इजरायली सेना के सोशल मीडिया पर रविवार को यह जानकारी दी गयी। इसमें कहा गया कि ये दोनों आतंकी संगठन के उस वित्तीय नेटवर्क को संचालित कर रहे थे, जिसके जरिए गाजा और तुर्की के रास्ते हमास के सैन्य विंग को करोड़ों रुपये की फंडिंग की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित