ब्रिजटाउन , जुलाई 20 -- वेस्टइंडीज के बल्लेबाज अमीर जांगू का मानना है कि वे एक और वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर में जाने के "हकदार नहीं" हैं। उन्होंने कहा कि टीम की बल्लेबाजी में दिक्कतें है हम 50 ओव तक नहीं खेल पा रहे हैन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में एक विकेट से मिली हार के बाद जांगू ने कहा, "मुझे नहीं लगता इस टीम में विश्वकप क्वालिफायर में जाने की काबिलियत हैं। बस अभी हम ऐसी स्थिति में हैं। लेकिन हम जानते हैं कि हमारे ड्रेसिंग रूम में कैसी काबिलियत है... सभी गेंदबाज़, यहाँ तक कि युवा विटेल लॉज़ भी, जिन्हें हमने इस सीरीज़ में अच्छा प्रदर्शन करते देखा है। तो ये अच्छे संकेत हैं। अब आगे बढ़ते हुए, हमें सही क्रिकेट खेलना होगा और वेस्टइंडीज के लिए जीत हासिल करनी होगी।"उन्होंने कहा, "हमने पिछले तीन मैचों में 50 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं की है। तो मुझे लगता है कि यह हमारी ज़िम्मेदारी है, बल्लेबाज़ों के तौर पर हमें खुद में झांकना होगा और देखना होगा कि हम कितना बेहतर कर सकते हैं। और इसे सुधारने के लिए हमारे पास एक और मैच है। यह पचाने में मुश्किल बात है क्योंकि हम जानते हैं कि इस मैच में कितना कुछ दांव पर लगा था। इसलिए ज़रूरी है कि हम समझें कि हमसे कहाँ गलती हुई। हम अपनी टीम की काबिलियत जानते हैं। मुझे लगता है कि आगे बढ़ते हुए, हमें पता है कि हमें किस चीज़ पर काम करना है, और क्वालिफ़ायर के लिए हम तैयार रहेंगे।"वेस्टइंडीज को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है वहीं, न्यूज़ीलैंड के लिए गयाना में पहला मैच हारने के बाद यह एक शानदार वापसी रही है। इसके बाद उन्होंने प्रोविडेंस की मुश्किल पिचों पर दो बार कड़ी मेहनत करके लक्ष्य का पीछा किया और फिर बारबाडोस में किसी तरह जीत हासिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित