क्राइस्टचर्च , अक्टूबर 24 -- भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरा टी 20 जीतने और सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के बाद कहा कि उनकी टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर है और आज उसकी मिसाल पेश हुई।
श्रेयस ने शनिवार को मैच के बाद कहा, ''जिस तरह विकेट गिर रहे थे हमें लगा कि मैच हमारे हाथ से फिसल रहा है। लेकिन तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने बढ़िया बल्लेबाज़ी की और नमन धीर ने भी बढ़िया कैमियो किया। नमन धीर को हमने वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ भी प्रदर्शन करते देखा था, उन्होंने गेंद के साथ भी बढ़िया प्रदर्शन किया है और फ़ील्डिंग में भी वो काफ़ी अच्छे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित