रांची , नवम्बर 26 -- झारखंड की कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रांची पशुपालन निदेशालय में विभागीय कर्मियों के साथ संविधान दिवस पर संविधान प्रस्तावना का पाठन कार्यक्रम में शामिल हुई।

सुश्री तिर्की ने कहा हमारा संविधान लोकतंत्र की आत्मा है , जो हमें अधिकारों के साथ - साथ कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश देता है। हमारा संविधान सिर्फ नियमों और कानूनों का पुलिंदा नहीं , बल्कि यह एक प्रेरणा है। लोकतंत्र , धर्मनिरपेक्षता और भाईचारा हमारे संविधान का मूल आधार है। आज के दिन ये संकल्प लेने की जरूरत है कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए नागरिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।

सुश्री तिर्की ने कहा बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर का संविधान निर्माण में योगदान को देशवासी हमेशा याद रखेंगे। आज संविधान दिवस पर बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी और देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। रांची पशुपालन निदेशालय में विभागीय कर्मियों के साथ संविधान दिवस पर संविधान प्रस्तावना का पठन कार्यक्रम में भी शामिल हुई।

हमारा संविधान - हमारा स्वाभिमान।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित