कैलिफोर्निया (वार्ता) ईरान फुटबॉल टीम के कोच आमिर घलेनोई ने कहा कि उनकी टीम ने रविवार को सोफी स्टेडियम में बेल्जियम के साथ गोल राहित ड्रॉ हुए मैच में "सबसे खराब परिस्थितियों" में भी "शानदार खेल" दिखाया। इस मैच के बाद घलेनोई ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हम सबसे खराब परिस्थितियों में विश्व कप में आए थे। फिर भी हमने एक बेहतरीन टीम के खिलािफ बहुत ही शानदार खेल खेला।"ईरान की टीम, जिसकी मैक्सिको के तिजुआना स्थित बेस से अमेरिका में आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, शनिवार रात को अमेरिका पहुंची, रविवार को मैच खेला और रविवार रात को ही मैक्सिको लौटने वाली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित