जयपुर , जून 20 -- राज्य सरकार ने शिक्षाविद हनुमान सिंह राठौड़ को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को इस संबध में जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1957 की धारा 16 की उपधारा (1) के अनुसरण में गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर श्री राठौड़ को उनके कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि रीट पेपर लीक मामले में बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्षप्रो. डी पी जारोली को जनवरी 2022 में बर्खास्त कर देने के बाद से चार साल से भी अधिक समय से अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित