हनुमानगढ़ , अक्टूबर 02 -- राजस्थान में देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27 के तहत रामेश्वरम्-मदुरई तीर्थ यात्रा के लिए विशेष रेलगाड़ी नौ अक्टूबर को सायं चार बजकर 55 मिनट पर हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशनसे रवाना होगी।
यह विशेष रेलगाड़ी हनुमानगढ़ से रवाना होकर सूरतगढ़ होते हुए रामेश्वरम्-मदुरई पहुंचेगी।
देवस्थान विभाग सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने शुक्रवार को बताया कि इस विशेष यात्रा रेलगाड़ी में कुल 970 चयनित तीर्थयात्री यात्रा करेंगे। इनमें हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन से 470 और सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन से 500 यात्री सवार होंगे। यात्रा में शामिल चयनित यात्रियों को संबंधित रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय पर पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित