हनुमानगढ़ , जुलाई 29 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस के एक सिपाही की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही हनुमानगढ़ जंक्शन में स्थित राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान धूडाराम (58) के रूप में हुई है जो हनुमानगढ़ पुलिस लाइन में तैनात था।

यह हादसा अपराह्न करीब चार बजे हनुमानगढ़ जंक्शन में चूना रेलवे फाटक के समीप रेलवे यार्ड में हुआ। जीआरपी के मुताबिक सिपाही धूडाराम रेल लाइन पार करते समय एक सवारी रेलगाड़ी की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोट लगी। अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित