हनुमानगढ़़ , फरवरी 26 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ में सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार शाम को पुलिस की कालिका इकाई की चार महिला कांस्टेबल नियमित गश्त पर थी। उसी दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक हनुमानगढ़ टाउन क्षेत्र में सेंट्रल पार्क में आने-जाने वाली महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। इस पर कालिका इकाई मौके पर पहुंची और तुरंत थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक ज्योति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और तीनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान युवकों ने अपनी गलती स्वीकार की। पुलिस ने उन्हें शांति भंग के तहत गिरफ्तार किया और भविष्य में ऐसी हरकत दुबारा नहीं करने की चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित