श्रीगंगानगर , मार्च 19 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीणा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से रूबरू होकर संवाद किया। तत्पश्चात उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण करके कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
अपनी प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए श्री मीणा ने बताया कि जिले में संगठित अपराध, नशा एवं अवैध हथियार की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये सख्त कार्रवाई की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित