श्रीगंगानगर , मार्च 05 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में बुधवार को धुलेंडी के दिन दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि रावतसर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार मांगीलाल मेघवाल एक आवारा पशु से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रावतसर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य दुर्घटना में नोहर थाना क्षेत्र में बिरकाली गांव का बजरंगलाल जाट (40) दोपहर में मोटरसाइकिल पर खेत से घर आ रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल बेकाबू होकर बिजली के एक खंबे से बंधे तार से टकरा गयी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नोहर के सरकारी अस्पताल में जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित