हनुमानगढ़ , जून 29 -- राजस्थान के हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में स्थित हॉस्टल्स एवं पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि में जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशानुसार चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस दल ने सुरक्षा मानकों के साथ-साथ सबसे महत्वपूर्ण बिंदु ' अग्नि सुरक्षा' पर विशेष ध्यान दिया। दल ने भवनों में अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास, अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि की जांच की ।

पुलिस ने बताया कि किसी भी हॉस्टल या पीजी में रहने वाला कोई व्यक्ति या छात्र परिसर में किसी भी प्रकार की अवांछनीय, अवैध या आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उस संबंधित व्यक्ति के साथ-साथ हॉस्टल, पीजी संचालक के विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित