हनुमानगढ़ , अप्रैल 09 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज हनुमानगढ़ के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज टोंक में आयोजित पैन-इंडिया ई-पोस्टर एवं पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में जीएमसी हनुमानगढ़ के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

यह प्रतियोगिता 'एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री' विषय पर आधारित थी, जिसमें देशभर के मेडिकल विद्यार्थियों ने अपने शोध एवं विषय ज्ञान का प्रदर्शन किया। जीएमसी हनुमानगढ़ के विद्यार्थियों ने बायोकेमिस्ट्री विषय पर उत्कृष्ट पोस्टर प्रस्तुत कर अपनी अकादमिक क्षमता और शोध अभिरुचि का परिचय दिया। प्रतिभागियों में अनिल जांगिड़, योगेश शर्मा, अंजलि मारग (2023 बैच), रजनीश कटारिया तथा याशमीन सिद्धू (2025 बैच) शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित