झुंझुनू , मार्च 19 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक से अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किये हैं।

थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन ने गुरुवार को बताया कि मुखबिर से अवैध हथियार की आपूर्ति करने की सूचना मिलने पर पुलिस दल ने उदयपुरवाटी रोड स्थित जोधपुर स्वीट्स होटल के पास एक युवक अरविन्द खींचड़ उर्फ सोनू (25) को पकड़कर उसकी तलाशी ली । उसके पास से एक अवैध देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित