मुरैना , अप्रैल 27 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से रिवॉल्वर, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अंबाह थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गुलाबपुरा स्थित पानी की टंकी के पास अवैध हथियारों की तस्करी के लिए खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक 32 बोर की रिवॉल्वर, एक 315 बोर का देशी कट्टा और करीब एक दर्जन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित