पटना , सितंबर 24 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने खाजेकलां थाना क्षेत्र में छापेमारी कर हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार रात सूचना मिली कि लोदी कटरा के पास दो व्यक्ति हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और सात कारतूस बरामद किये गये।

सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित